रुद्रपुर से राजस्थान खाटू श्याम, सालासर बालाजी, रानी सती, मथुरा वृंदावन रवाना हुए श्रद्धालु

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में गल्ला मंडी श्याम मंदिर से राजस्थान खाटू श्याम, सालासर बालाजी, रानी सती, मथुरा वृंदावन के लिए श्रद्धालुओं की बस को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने केसरिया झंडा दिखाकर रवाना किया। इसके बाद श्रद्धालु श्याम बाबा के जयकारों के साथ यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि खाटू श्याम बाबा धाम करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। खाटू धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू के दर्शन के लिए जाते हैं ।उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में धार्मिक यात्रा का विशेष महत्व है। धार्मिक यात्रा से मन शुद्ध होता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राओं से लोगों को धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है और नए स्थान पर भ्रमण से नई नई जानकारियां प्राप्त होती हैं। इस अवसर पर श्याम मंदिर के अध्यक्ष कैलाश गर्ग, ताराचंद अग्रवाल, सूरज ग्रोवर, कमलेश कोली, ओम अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, राजेश श्यामपुरिया , दीपक प्रजापति, श्याम प्रजापति, बंटी कोली, विशाल मेहरा आदि थे।

Advertisement

 

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement