हल्द्वानी में दौड़ रही यह कार‌ लोगों को खूब भा रही, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में इन दिनों सड़क पर दौड़ रही विंटेज कार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जहां यह कार‌‌ जा रही है लोग‌ वहीं एकत्र होकर इसे निहार रहे हैं। लोगों में कार के साथ सेल्फी लेने का क्रेज देखा जा रहा है। हल्द्वानी निवासी व्यवसायी व भाजपा नेता मनोज जोशी ने यह कार हरियाणा में तैयार‌ करवाई है, इसमें करीब चार लाख‌ का खर्चा आया है। डिमांड पर यह लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। बेट्री से चलने‌ वाली यह कार एक बार चार्ज होने पर 130 से 150 किलोमीटर तक चल रही है। मेंटिनेंस भी इसकी काफी कम है। इसकी अधिकतम स्पीड 25-30 किलोमीटर है।
https://youtu.be/L6IgsihP8Bk?si=L8F7VT9dqUud8cPX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *