इस जिले में एडीएम, एसडीएम के तबादले

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल किया गया है। स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर चौहान को जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा अपर जिलाधिकारी पौड़ी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं उपजिलाधिकारी पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारियों के दायित्वों में भी आंशिक संशोधन करते हुए डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। साथ ही उन्हें अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्यमुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वहीं देहरादून से स्थानांतरित होकर आए उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी हरिद्वार नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *