भुजियाघाट में होटल का बिल दिए बगैर भाग रहे युवकों ने पुलिस कांस्टेबल से की मारपीट, 13 हमलावरों पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के समीपवर्ती भुजियाघाट क्षेत्र में मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से ही युवकों ने मारपीट कर दी। ज्योलीकोट चौकी में तैनात कांस्टेबल ने युवकों पर मारपीट, वर्दी फाड़ने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। कांस्टेबल की शिकायत पर तल्लीताल कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद समेत 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी कांस्टेबल राजेंद्र कुमार जोशी ने तल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि बीती रात चौकी के कांस्टेबल श्याम सिंह, पीआरडी भूपाल सिंह खाती यातायात व्यवस्था बनाने को भुजियाघाट चौकी की ओर रवाना थे। जबकि जाम लगने के कारण वह सड़क पर तैनात थे तभी सूचना मिली की एक कार और बाइकों पर सवार युवक होटल का बिल दिए बगैर ज्योलिकोट की ओर भी रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि हरपाल सिंह ने बताया कि भुजियाघाट निवासी कुबेर जीना, हर्षित जीना, कौशल जीना, मनीष खाती, हिमांशु बिष्ट व आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 121(1), 121(2), 126(2), 191(2), 221, 3(5), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *