हीरानगर में सगे भाई पर चाकू से हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी हीरानगर में शराब के नशे में छोटे भाई ने अपने ही भाई प्रेम कार्की पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।