लिंगुडा खाने से महिला की मौत, हल्द्वानी के इस अस्पताल में किया था भर्ती

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

कुमाऊं में जहरीले मशरूम खाने से नानी-नातिन की मौत के बाद अब रानीखेत में लिंगुड़ा (एक पहाड़ी सब्जी) खाने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से थापापुर, नेपाल निवासी मिलन अपनी 23 वर्षीय पत्नी सपना और बच्चों के साथ रानीखेत में मजदूरी करता है। करीब आठ दिन पहले मिलन जंगल से लिंगुड़ा लेकर आया था, जिसे सपना ने पकाया और दोनों ने भोजन में सेवन किया। सब्जी खाने के कुछ समय बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तेज उल्टियां शुरू हो गईं। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल रानीखेत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि घर लौटने के बाद सपना की तबियत दोबारा बिगड़ गई। परिजन उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले आए, जहां बुधवार 16 जुलाई की रात इलाज के दौरान सपना की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि लिंगुड़ा के सेवन से महिला की तबीयत बिगड़ने और मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट से इसकी पुष्टि होगी। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से भय और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सब्जियां, जिनका वर्षों से सेवन किया जाता रहा है, अब जहरीली कैसे हो

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement