हल्द्वानी में ठेले वालों को रातभर अपराधियों की तरह कोतवाली में बैठाने के विरोध में प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में ठेले फड़ वालों को पूरी रात कोतवाली में बैठाना निंदनीय है। इसके विरोध में यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम कोर्ट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता साहू ने कहा कि प्रशासन लगातार ठेला फड़ वालों पर अत्याचार कर रहा है। आए दिन अतिक्रमण के नाम पर ठेले वालों कि उत्पीड़न किया जा रहा है। कल जिस तरीके से बगैर किसी सूचना के ठेले वालों का सामान जब्त करते हुए पूरी रात कोतवाली में अपराधियों की तरह बैठाया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। साहू ने कड़ा आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि ठेले वालों का अतिक्रमण के नाम पर शोषण उत्पीड़न किसी भी कीमत में सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से प्रीती आर्या, लेखराज कश्यप, बनवारी लाल, छोटे लाल, भुवन नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *