हल्द्वानी में कार की नंबर प्लेट छिपाकर और ब्लैक फिल्म लगाकर सोशल मीडिया में पोस्ट डालना पड़ा महंगा, वाहन सीज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए *डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशानुसार, हल्द्वानी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा था, जिसमें एक वाहन चालक अपने वाहन की नंबर प्लेट को जानबूझकर छिपाकर हल्द्वानी शहर की सड़कों पर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा था। इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर *श्री विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी एवं हल्द्वानी पुलिस* द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान *प्रभारी चौकी टीपी नगर श्री मनोज कुमार* द्वारा उक्त संदिग्ध वाहन और उसके स्वामी को टीपी नगर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। जांच करने पर वाहन चालक द्वारा निम्नलिखित उल्लंघन पाए गए:

*1.* वैधानिक पहचान छुपाने के उद्देश्य से नंबर प्लेट को ढक कर रखा गया था।

*2.* वाहन के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाई गई थी।

*3.* वाहन चालक के पास मौके पर कोई वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL) मौजूद नहीं था।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल कड़ी रुख अपनाते हुए वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर चालानी कार्रवाई की गई तथा वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

*वाहन चालक का विवरण:*
मानव मनचंदा निवासी–सौरभ होटल के पास, वार्ड नंबर 16, सिविल लाइंस, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

*नैनीताल पुलिस की आम जनता से अपील:-*
“यातायात नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
नैनीताल पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि अपने वाहनों पर नंबर प्लेट को हमेशा स्पष्ट और दृश्यमान रखें। नंबर प्लेट को छिपाना या उसके साथ छेड़छाड़ करना एक दंडनीय अपराध है। वाहनों में प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों के वाहन न चलाएं। ऐसे किसी भी कृत्य पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि वाहन सीज करने के साथ-साथ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here