हल्द्वानी के लिटिल फ्लावर स्कूल में मनाया मदर्स-डे, गीता पांडे को बेस्ट मदर का खिताब

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में मातृ-दिवस के अवसर माताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए माताओं के लिए कुर्सी दौड़, हाथी के गले में रिंग डालना, हाथ छूकर अपने बच्चे को पहचानना, रंगोली बनाना आदि प्रतियोगिताएं कराई गयीं। इस क्रम में माताओं ने अपने-अपने बच्चों के साथ रैम्प वॉक किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं शीला बिष्ट, निशा जोशी, हेमा रावत, गीता पांडे, सीमा गुप्ता, दुर्गा मठपाल, आरती को पुरस्कृत किया गया। गीता पांडे को द बेस्ट मदर का ताज पहनाया गया। प्रधानाचार्य शान्ति जीना ने सभी को मदर्स-डे की बधाई दी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *