कालाढूंगी के पास कार-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में बेलपड़ाव में शुक्रवार रात कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से गायब मिला। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त धामडदेव निवासी गौरव बजवाल और दर्शन सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी गिनती गांव के रूप में हुई है। 13 नवंबर शुक्रवार की रात आईआरबी बेलपड़ाव के पास कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डियर डोना रिजॉर्ट से पहले में सड़क किनारे कार और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिलीं। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रामनगर भिजवाया। वहीं, कार चालक मौके पर नहीं मिला। चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि फिलहाल दुर्घटना किस कारण हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
[

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement