समाचार शगुन उत्तराखंड

नानकमत्ता पब्लिक स्कूल NPS में आज तीसरा चंद्रकला जोशी,शेखर जोशी स्मृति व्याख्यान सम्पन्न हुआ। व्याख्यान की मुख्य वक्ता डॉ सौम्या प्रसाद (रिसर्चर, इकोलॉजिस्ट, और साइंस एजुकेटर) रहीं।उन्होंने पढ़ाई क्या और कैसे पढ़ें विषय पर अपना वक्तव्य रखा।कार्यक्रम की शुरुआत थारू समुदाय की होली से हुई। स्कूल के बच्चों द्वारा गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ के गीत भी गाये गए।

डॉ. सौम्या प्रसाद जी के व्याख्यान ‘पढ़ाई क्या और कैसे पढ़ाएँ?’ में शिक्षा के वर्तमान और भविष्य पर कई महत्वपूर्ण बातें हुईं। उन्होंने बताया कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कक्षा के बाहर भी सीखने के कई अवसर हैं। AI के बढ़ते उपयोग और उसके कारण नौकरियों में आ रहे बदलावों पर चर्चा करते हुए उन्होंने यह सवाल उठाया कि आने वाले 20 सालों में शिक्षा कैसी होगी और AI किस तरह लोगों के काम को प्रभावित करेगा। उन्होंने भारतीय स्कूल व्यवस्था पर भी सवाल उठाए कि क्या हम आज भी पुराने तरीकों और एक ही पाठ्यक्रम को अपनाते जा रहे हैं, या शिक्षा में नए प्रयोगों की भी जगह है। शिक्षकों की कक्षा में आने वाली चुनौतियों पर भी बात हुई कि क्या उनका अधिकतर समय बच्चों को शांत रखने में ही निकल जाता है? उन्होंने समझाया कि शिक्षक का काम केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के साथ अच्छा संबंध बनाना और सीखने को रोचक बनाना भी है। इसके अलावा, भाषाई विविधता (Linguistic Diversity) पर भी चर्चा हुई, खासकर उत्तराखंड की स्थानीय भाषाओं के संदर्भ में। आज कई लोग अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में बात करने और उन्हें आगे बढ़ाने से दूर होते जा रहे हैं। इससे हमारी भाषाओं और उनसे जुड़ी संस्कृति के खोने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने अपनी मातृ भाषा को समझने, बोलने और उसका महत्व बनाए रखने की बात भी रखी। संचालन रिया चंद और आँचल जोशी ने किया। इस मौके पर आकाशवाणी निदेशक रिटायर प्रतुल जोशी, कृष्णा पंत, नवेंदु मठपाल, शेखर अटवाल, आरती उपाध्याय, प्रमोद कांडपाल, बर्षा कांडपाल, गोपाल दत्त जोशी, सौरभ जोशी समेत बड़ी संख्या में अभिवावक मौजूद रहे।
दो दिन की आवासीय शिक्षक वर्कशॉप शुरू…
‘सिनेमा इन स्कूल’ के बैनर तले नानकमत्ता पब्लिक स्कूल नानकमत्ता में 14 और 15 नवंबर को ‘सिनेमा इन स्कूल’ दो दिन की आवासीय शिक्षक वर्कशॉप आयोजित हो रही है। वर्कशॉप 14 नवम्बर को शाम 4 बजे से शुरू हो गई है, फिर दूसरे दिन सुबह 15 को भी होगी। यह आठ सत्रों वाली वर्कशॉप होगी जिसका संचालन सिनेमा और शिक्षा से जुड़े महत्त्वपूर्ण लोग करेंगे। वर्कशॉप में करीब 25 शिक्षक प्रतिभागी हैं। उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक संजय जोशी ‘सिनेमा इन स्कूल’ ने दी।
औऔर सिनेमा इन स्कूल का परिचय
संजय जोशी और कमलेश अटवाल
*छोटे बच्चों के साथ काम करते हुए सिनेमा का उपयोग*
आशुतोष उपाध्याय और विनोद उप्रेती
*कैमरे को साक्षी के रूप में इस्तेमाल करना और दस्तावेज़ीकरण का महत्व*
बीजू टोप्पो और संजय जोशी के बीच एक संवाद
*सिनेमा दिखाने के तरीके*
प्रमोद, वर्षा और रिया के साथ एक सत्र — शिक्षार्थियों के साथ फ़िल्में प्रस्तुत करने और देखने के तरीकों पर हुआ।











