तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की स्कार्पियो को मारी टक्कर, सब इंस्पेक्टर समेत चार घायल

समाचार शगुन उत्तराखंड 

हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में बालावाली तिराहे पर शनिवार देर रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच हादसा हो गया। पुलिस की स्कॉर्पियो सड़क किनारे ड्यूटी पर खड़ी थी। इसी दौरान पुरकाजी से लक्सर होते हुए रायसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए। गाड़ी का पिछला और ड्राइवर सीट की तरफ का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ट्रक के साथ करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में सीनियर सब-इंस्पेक्टर (SSI) राजेश बिष्ट समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। राजेश के पैर में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement