मई दिवस पर होगी सभा, निकलेगा जुलूस

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 1 मई को मई दिवस आयोजन समिति के बैनर तले रामनगर के शहीद पार्क लखनपुर में सभा होगी और उसके बाद शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला जाएगा। इसका समापन भगत सिंह चौक भवानीगंज पर होगा। आयोजन को लेकर विभिन्न ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों,कर्मचारी शिक्षक संगठनों ,सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक में यह रुपरेखा तैयार की गई।  व्यापार मंडल कार्यालय में सम्पन्न हुई उपरोक्त बैठक में तय किया गया कि मई दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय फैक्ट्रियों, कार्यालयों, विद्यालयों में व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा। मई दिवस की पूर्व से संध्या पर सायंकालीन स्कूल सांवल्दे में एक संगोष्ठी किए जाने का भी निर्णय लिया गया।सर्वसम्मति से वन निगम कर्मचारी संगठन के नेता चंद्रबल्लभ छिमवाल को मई दिवस आयोजन समिति का संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल, ट्रेड यूनियन नेता रोहित रुहेला, आइसा नेता सुमित कुमार,राज पांडे,नंदराम आर्य, सुभाष गोला, बालकृष्ण चंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *