लोकसभा चुनाव में 75 फीसदी मतदान को हल्द्वानी में निकाला मशाल जुलूस

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

स्वीप नैनीताल के तत्वावधान में आगामी लोकसभा चुनाव में 75% मतदान के लक्ष्य के साथ मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से आज हल्द्वानी में मशाल जलूस का आयोजन का आयोजन किया गया। मशाल जलूस में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान, एनएसएस स्वयंसेवी स्वीप टीम के सदस्य सम्मलित थे। जलूस से पूर्व एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। तदुपरांत नोडल अधिकारी स्वीप सीडीओ अशोक कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल शर्मा , सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपई पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्धानी से तिकोनिया तक मशाल जलूस निकाला गया। जुलूस में वोट करेगा नैनीताल एवं विभिन्न मतदाता जागरूकता पोस्टर बैनर लिए प्रतिभागी मतदान की अपील के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जुलूस में जिला समाज कल्याण दीपांकर घिल्डियाल, जिला स्वीप समन्वयक सुरेश अधिकारी, ललित मोहन पांडे ,प्रदीप उपाध्याय, गौरी शंकर कांडपाल , ब्लॉक् स्वीप समन्वयक डॉ.सुरेश भट्ट, मोनिका चौधरी, कोतवाल उमेश मालिक, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और समाज सेवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *