जिला सूचना अधिकारी गिरिजाशंकर जोशी की गमगीन माहौल में चित्रशिला घाट पर की गई अंत्येष्टि, हर आंख हुईं नम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल में जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी के निधन से सूचना विभाग, मीडिया जगत और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। शनिवार 12 सितंबर की दोपहर अचानक हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। स्वर्गीय जोशी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रविवार 13 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंत्येष्टि की गई। सुबह आठ बजे बीके पुरम, लालडांठ रोड बिठौरिया नंबर-1 स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि और परिचित शामिल हुए। चित्रशिला घाट पर सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, सहायक निर्वाचन अधिकारी हंसादत्त पांडे, दर्जा राज्यमंत्री ध्रुव रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संयुक्त निदेशक/महानिदेशक सूचना के प्रतिनिधि केएस चौहान, संपादक कमलेश भट्ट, जिला सूचना अधिकारी ऊधमसिंह नगर गोविंद बिष्ट, प्रभारी मीडिया सेंटर हल्द्वानी अहमद नदीम समेत जनपद के पत्रकारों और सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पहुंचकर स्वर्गीय जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।