श्री गणेश चतुर्थी की मची धूम, पुलिस का डायवर्जन प्लान जारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

जनपद नैनीताल में श्रीकैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 13/09/2026 को वीकेंड तथा दिनांक 14/09/2026 को श्री गणेश चतुर्थी* होने के कारण यातायात शाखा भवाली/भीमताल/श्री कैंची धाम दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के अत्यधिक संख्या में आगमन की संभावनाओं के दृष्टिगत भवाली/भीमताल/श्री कैचीं धाम क्षेत्रान्तर्गत सुगम यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु निम्नलिखित यातायात/डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी-

1  कैंची/भवाली व भीमताल में यातायात के अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए अल्मोडा/रानीखेत की ओर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब व खैरना से डायवर्ट कर वाया रामगढ/मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा ।
*2-* हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे एवं अन्य भारी वाहनों को यातायात का दबाव देखते हुए समय–समय पर मस्जिद तिराहा भवाली से पीछे रोका जायेगा अथवा रामगढ व खुटानी मोटर मार्ग से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
*3-* बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया भीमताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा विकास भवन पार्किंग से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली/कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।
*4-* बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया गेठीया/नैनीताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा सैनेटोरियम पार्किंग से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा ।
*5-* हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले चार पहिया वाहन रामगढ व खुटानी मोटर मार्ग से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
*6-* पर्वतीय क्षेत्रों की ओर से आने वाले चौ चापहिया वाहन क्वारब-नथुवाखान रामगढ मार्ग से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
*7-* अवकाश/वीकेंड में टैक्सी दुपहिया का कैंची धाम क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।