रोडवेज बस में कंडक्टर की तबियत बिगड़ी, यात्रियों में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

कोटद्वार से पोखड़ा जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सवारियों से भरी चलती बस में परिचालक अचानक बेसुध हो गया। परिचालक की हालत बिगड़ने पर यात्री सकते में आ गए। यात्रियों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिचालक की स्थिति की जानकारी ली। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच काफी देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। बताया गया कि परिचालक का स्वास्थ्य खराब था। हालांकि रोडवेज अधिकारियों ने मामले की पुष्टि नहीं की है।