दो स्कूटी की भिड़ंत में जख्मी हुए 10वीं के छात्र की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र में दो स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में घायल 10वीं के छात्र की मौत हो गई। पिछले 6 दिनों से उसका सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। छात्र ने हेलमेट नहीं लगाया था और घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देवपुर देउपा बच्चीनगर निवासी पूरन सिंह यहां परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा फौज में हैं। लड़की की शादी हो चुकी है और सबसे छोटा लड़का प्रवीण (14 वर्ष) फतेहपुर ​स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। पंकज ने बताया कि भाई प्रवीण बीती 10 नवंबर की शाम करीब छह बजे बिना बताए स्कूटी लेकर घर से गया था। कुछ देर बाद पता चला कि उसकी स्कूटी कमलुवागांजा के पास दूसरी स्कूटी से ​भिड़ गई है। उसके सिर में गहरी चोट आई है। आनन-फानन में उसे कालाढूंगी रोड ​स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *