जिले के स्कूलों में छात्राओं की अजीबोगरीब हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में छात्राओं के कक्षा में चीखने-चिल्लाने का मामला सामने आया है। इस मामले में चर्चा तो यहां तक हुई कि छात्राएं दैवीय शक्ति के कारण यह सब कर रही हैं। इस वजह से स्कूल के विधार्थी डर के सारे में पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि अब स्कूल में शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ाई जारी है। इधर इस बाबत जानकारी लेने पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा नौवीं व दसवीं की छात्राओं ने कक्षा में अचानक से चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि इन छात्राओं को पहले से ही परेशानी थी। कक्षा में यह होने पर पंडित व ज्योतिष आदि से भी परामर्श लिया गया, उसी के अनुसार कार्य किया जा रहा है। अब फिर से स्कूल में शैक्षिक वातावरण बहाल हो गया है। उन्होंने बालिकाओं की इस हरकत को मनोचिकित्सा से भी जोड़ा। गौरतलब है कि पूर्व में भी विधालयों में ऐसे वाकये हो चुके हैं।
Related Posts
हल्द्वानी हिंसा के दो सप्ताह बाद इतने दंगाई और गिरफ्तार, अब तक 74 आरोपी पकड़े
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के दो सप्ताह बाद पुलिस ने छह…
गौलापार में देर रात युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी गौलापार खेड़ा स्थित होटल में ठहरे युवक ने तमंचे…
वेदांता नेत्र चिकित्सालय में लगे निशुल्क शिविर में 110 लोगों की आंखों की जांच
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में वेदांता नेत्र चिकित्सालय निशुल्क नेत्र शिविर…
