आरटीआई में सूचना न देने पर बीडीओ पर 25 हजार का जुर्माना लगाया

समाचार शगुन उत्तराखंड 

राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत समय पर जानकारी न देने के मामले में अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे के बीडीओ और लोक सूचना अधिकारी शैलेंद्र जोशी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर ने यह आदेश शिकायतकर्ता परमानंद बलोदी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। बताया गया कि अपात्र पेंशनधारकों के संबंध में सूचना मांगी थी। नौ महीने तक सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। सुनवाई के दौरान वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी का स्पष्टीकरण संतोषजनक मिलने पर उन्हें जारी कारण बताओ नोटिस वापस ले लिया है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement