रुद्रपुर: नैनीताल हाइवे पर हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार की मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में आज बुधवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

रुद्रपुर: नैनीताल हाइवे पर हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार की मौत
हादसे में ई-रिक्शा के इस तरह उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर आज बुधवार की सुबह कार ने ई-रिक्शा टुकटुक को जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में महिला की डिलीवरी कराने जा रही एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

मृतकों के नाम

ज्योति पत्नी रविन्द्र साहनी 25 वर्ष गर्भवती थीं
उर्मिला पत्नी लोहा साहनी 42 वर्ष
विभा पत्नी प्रमोद साहनी 36 वर्ष
मनोज टुकटुक ड्राइवर निवासी भुरारानी

गंभीर अवस्था में घायल 
कांति देवी पत्नी दिनेश साहनी 38 वर्ष, राम मूर्ति अस्पताल बरेली में एडमिट है।
ललिता पत्नी सुबोध साहनी 36 वर्ष रुद्रपुर के सोलंकी हॉस्पिटल में एडमिट है।