समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी की छात्रा के प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने के मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में छात्रा ने शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया है। घटनाक्रम के अनुसार 16 नवंबर सोमवार को कालेज के कुछ छात्रों को छात्रा की ओर से की गई शिकायत का पता चलते ही छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्राध्यापक को घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और प्रोफेसर को छात्रों से छुड़ाया। पुलिस आरोपी प्रोफेसर व छात्रा को कोतवाली ले गई। इस दौरान आरोपी ने माफी मांगी। उसके बाद छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराने से इन्कार कर दिया है। पता चला है कि छात्रा कुछ दिन पहले एक प्रोफेसर ने उसे बेडटच किया था। बाद में प्रोफेसर ने माफीनामा दिया। वहीं पुलिस प्रोफेसर से मारपीट करने वालों का भी पता लगा रही है। मामले की जांच गठित कमेटी करेगी।











