हल्द्वानी से निकली रोडवेज बस यहां सड़क किनारे धंसी, सात यात्रियों को आई चोट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हरिद्वार–देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो की बस गुरुवार 29 जनवरी को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। यह दुर्घटना रामनगर के समीप हल्द्वानी–रामनगर राज्य मार्ग पर बेलगड़ क्षेत्र के पास उस समय हुई, जब बस चालक ने अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। हादसे में सात यात्रियों को मामूली चोटें आई है। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्चे हिस्से में धंस गई। बस हल्द्वानी से देहरादून की ओर जा रही थी। बस में उस समय करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। बेलगड़ क्षेत्र के पास अचानक एक बाइक सामने आ जाने पर चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को मोड़ने की कोशिश की, जिससे बस सड़क के किनारे धंस गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *