हल्द्वानी में किराए को लेकर हुई कहासुनी में टैंपो चालक ने छात्र का सिर फोड़ा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आटो चालक ने‌ किराए को लेकर हुए विवाद में छात्र का सिर फोड़ दिया। जानकारी के अनुसार चोरगलिया निवासी हरेंद्र सिंह बोरा का एमबीपीजी कॉलेज के पास ऑटो रिक्शा चालक से विवाद हो गया। रिक्शा चालक ने छात्र का मोबाइल छीना और सिर में मार दिया। छात्र की सूचना पर उसके परिचित वहां पहुंचे। बेस अस्पताल में इलाज के बाद घायल ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्गा सिटी सेंटर में सीएचसी सेंटर चलाने वाले राकेश गोस्वामी ने बताया कि उनका परिचित 23 वर्षीय हरेंद्र सिंह बोरा हर रोज कंप्यूटर सीखने चोरगलिया से हल्द्वानी आता है। आज सात सितंबर शनिवार की शाम करीब चार बजे वह नैनीताल रोड में नगर निगम कार्यालय से एमबीपीजी कॉलेज तक ऑटो रिक्शा में बैठा। एमबीपीजी कॉलेज के पास स्थित नैनीताल बैंक के पास जब ऑटो रुका तो चालक और उसका किराये को लेकर विवाद हो गया। जब युवक ने वीडियो बनाना शुरू किया तो चालक ने मोबाइल छीनकर वही मोबाइल उसके सिर में मार दिया। इसके बाद ऑटो रिक्शा चालक फरार हो गया। वहीं युवक की सूचना पर राकेश मौके पर पहुंचे और उसे बेस अस्पताल ले गए। यहां उसके सिर में तीन टांके लगे हैं।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement