ओखलकांडा के हरीशताल में सीता स्वयंवर में श्रीराम ने तोड़ा धनुष, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले में ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा हरीशताल में रामलीला मंचन किया जा रहा है। रामलीला कमेटी हरीशताल के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन शनिवार की रात सीता स्वयंवर के दृश्य का कलाकारों ने शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर मंचन में दिखाया कि जनक किस तरह सीता के विवाह के लिए स्वयंवर रखते हैं। स्वयंवर में कई राजाओं ने आकर धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे हिला तक नहीं सके। इसके बाद गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष को उठा लिया। इसके बाद सीता ने श्रीराम को अपना वर चुना। जनक का अभिनय उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन भट्ट ने निभाया। मंचन को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष दयानंद सनवाल, रेवाधर भट्ट  हरीश भट्ट, प्रधान ललित मोहन भट्ट, दयानंद भट्ट, भुवन भट्ट, दिनेश भट्ट, देवीदत्त भट्ट, सतीश भट्ट, प्रमोद भट्ट, केसी भट्ट समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

https://youtube.com/shorts/u7c2DPoixF8?si=HYRw39c5YIdXM-px

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *