कुमाऊं में यहां एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले में वन विभाग की टीम पर तस्करों द्वारा की गई फायरिंग के मामले में चौकी इंचार्ज गूलरभोज की लापरवाही सामने आई है। इसे गंभीरता से लेते हुए नवागंतुक एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने चौकी इंचार्ज गणेश भट्ट को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का गठन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को तराई केंद्रीय वन‌ प्रभाग के पीपलपड़ाव रेंज में तस्करों व‌ वन विभाग की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई थी। तस्करों ने टीम पर फायरिंग कर दी थी, इसमें रेंजर रुप नारायण गौतम समेत तीन कर्मचारियों को छर्रे लगे थे। बताया गया कि जंगल में वन तस्करों की सूचना मिलने पर वन विभाग ने पुलिस को भी अवगत कराया‌। बताया गया कि गूलरभोज चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट चौकी में मौजूद नहीं हैं। इस पर वन विभाग की टीम जंगल चली गई। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज के घटना को गंभीरता से न लेने व पूर्व के मामलों में विवेचक रहते हुए वन तस्करों पर ठोस कार्रवाई न करने को लापरवाही बताया। इसी के तहत चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement