हल्द्वानी के व्यक्ति के नाम पर पिथौरागढ़ के युवक को दे दिया लोन, बैंक पहुंचे तो हुआ खुलासा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक बैंक में लाखों के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पीड़ित के खाते का गलत उपयोग कर किसी दूसरे व्यक्ति को 15 लाख का लोन दे दिया। मामले में पीड़ित ने बैंक से शिकायत की है। साथ ही पुलिस को भी घटना के बारे में बताया है। भोटिया पड़ाव नैनीताल रोड निवासी एक युवक ने बताया कि उसके पिता का निजी बैंक में खाता है। जिससे वह लगातार लेनदेन करते रहते हैं। आरोप लगाया कि बीते दिन किसी काम से वह बैंक में गए तो यहां पता लगा कि उनके नाम पर पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति ने दो बार लाखों रुपये का लोन ले लिया। आरोप लगाया कि एक बार पांच लाख तो दूसरी बार 10 लाख का लोन दे दिया। खास बात यह है कि लोन लेने वाला व्यक्ति मासिक किस्तें भी चुका रहा है। जिससे आशंका जताई है कि बैंक की तरफ से खाते से लापरवाही के कारण ऐसा हुआ होगा। पीड़ित ने बैंक स्टाफ को मामले से अवगत कराया है। साथ ही लिखित में पुलिस को कार्रवाई की पीड़ित की ओर से तैयारी की जा रही है। लोन का यह सिलसिला 2022 ये चल रहा है। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement