ऊधमसिंह नगर: 600 लीटर शराब समेत तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहा था सप्लाई करने

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
जसपुर पुलिस ने 600 लीटर कच्ची शराब समेत तस्कर गिरफ्तार किया

= स्विफ्ट डिजायर कार से सप्लाई करने जा रहा था

रुद्रपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में नशा और अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी व रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व मे चौकी पतरामपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक कार स्विफ्ट डिजायर को रोका। पुलिस ने कार से भारी मात्रा मे कच्ची शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक कार सवार शराब लेकर सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस को देख वह जंगल की ओर वाहन मोड़ कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम जसविंदर सिंह निवासी भोगपुर डाम थाना जसपुर बताया । चौकी प्रभारी ने बताया कि कार से 600 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। टीम में निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी जसपुर, एसएसआई राजेश पांडेय, चौकी प्रभारी पतरामपुर, संदीप शर्मा, प्रशांत,जगदेव सिंह,सचिन कुमार,अनिल आदि शामिल थे।