उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, मार्च में ठंड का अहसास, बारिश का अलर्ट जारी

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज 21 मार्च को पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले की चोटियों पर हिमपात हो सकता है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कल 22 मार्च को भी बर्फबारी व बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।