हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, क्या है मामला, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम हल्द्वानी के सफाई कर्मचारियों ने आज गुरुवार को जनरल मीटिंग बुलाई। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी लंबे समय से संघर्षरत हैं। निगम प्रशासन बार बार आश्वासन दे रहा है लेकिन मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय न लिया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर, सुनील चौधरी, सुरेश लाला समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *