हल्द्वानी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी मिलने पर छह कोचिंग सेंटर सील किए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने आज गुरुवार को कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मानकों के अनुरूप न‌ पाये जाने पर छह कोचिंग सेंटर सील किए गए। टीम में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र समेत शिक्षा, फायर ब्रिगेड व विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल थे।