हल्द्वानी में मेयर पद के लिए कांग्रेस के 28 नेताओं ने दावेदारी की

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राज्य में निकाय चुनाव की तारीखें घोषित होने से पहले कांग्रेस पार्टी ने हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए 28 वरिष्ठ नेताओं को टिकट के लिए आवेदन करने का मौका दिया, और इन सभी ने पार्टी में अपनी दावेदारी पेश की है। हल्द्वानी में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल ने स्वराज आश्रम में एक बैठक आयोजित की, जिसमें मेयर पद के लिए टिकट के लिए दावेदारों से आवेदन लिए गए। इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सभी 28 दावेदारों के आवेदन पार्टी के आलाकमान को भेजे जाएंगे और पार्टी हाईकमान से जो भी नाम तय किया जाएगा, उसे सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *