अपने ही गांव की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सेना‌ का जवान पहुंचा थाने, फिर पुलिस ने क्या किया, पढ़िए खबर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अपने ही गांव की नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले पर हल्द्वानी बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी और जब आरोपी को यह पता चला तो वह खुद ही थाने में हाजिर हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी आर्मी का जवान है और पहले से शादीशुदा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला है और शादीशुदा है। आरोपी के गांव की 17 साल की एक लड़की मुखानी थानाक्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाया। उसे झांसा दिया कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा। इस बीच उसने लड़की को बनभूलपुरा स्थित एक होटल में बुलाया, जहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को इसकी जानकारी मिली तो वह खुद ही थाने पहुंच गया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *