चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति की नैनीताल इकाई का पुनर्गठन, इन्हें बनाया अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट।

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने नैनीताल जनपद समिति का पुनर्गठन कर दिया है।समिति के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह बिष्ट को बहाल रखा गया है । जबकि उनके साथ हेमचंद्र पाठक और अयोध्या प्रसाद केसरवानी उपाध्यक्ष और भुवन जोशी और ज्योत्सना पांडे को महामंत्री और ब्रिजेश भट्ट को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि बरसातों के बाद नैनीताल में समिति का जिला स्तरीय सम्मेलन होगा्। जिसमें राज्य आंदोलनकारी के सवालों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *