काठगोदाम पुलिस ने तमंचे के साथ इस युवक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान कैनाल रोड से पॉलीसीट जाने वाले मार्ग पर स्थित खाली मैदान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर एक अदद 315 बोर तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध *थाना काठगोदाम में FIR संख्या 70/2025, धारा 3/25 Arms Act* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तारी-*

सुशील कुमार माथुर, पिता रूप किशोर माथुर निवासी नवाबी रोड, नियर शिव मंदिर, बरसाती रोड, वार्ड नंबर 10 हल्द्वानी, जनपद नैनीताल

*पुलिस टीम-*

1️⃣ अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद
2️⃣ कांस्टेबल योगेश कुमार
3️⃣ कांस्टेबल प्रमोद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *