जज फार्म में दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जज फार्म में दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया
जज फार्म में सफाई अभियान चलाते लोग।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति जज फार्म द्वारा जन मिलन केंद्र में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता अभियान और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन में प्रकाश डालते हुए कहा कि एक और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जिन्होंने “जय जवान, जय किसान’ के मंत्र से देश को नई दिशा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वंभर कांडपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भी चलाए जा रहा स्वच्छ भारत अभियान और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प बापू और शास्त्री जी के सपनों को ही साकार करने की दिशा में है अतः हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश के निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष आर डी पांडे जी, रमेश चंद्र तिवारी जी, नारायण सिंह किरौला जी, पीसी पंत जी, पूरन चंद्र जोशी जी, महेंद्र सिंह नगर कोटी जी,के एस सजवान जी, कुंदन रावत जी, कुलदीप पांडे जी, अशोक पपने जी, बलबीर रावत जी, संतोष जोशी जी, चंदन सिंह रजवार जी, विनोद भटनागर जी, हेमंत बिनवाल जी आदि जेष्ठ श्रेष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव उमेश बिनवाल ने किया। अंत में मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।