हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में युवक की मौत से हड़कंप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी बसअड्डे में युवक की मौत हड़कंप मच गया। उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी बस स्टेशन पर एक युवक की गुरुवार की सुबह 9 बजे के करीब मौत होने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। मूल रूप से नथुवाखान सुयलगाड निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह स्टेशन परिसर में बैंच में बैठे थे तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और गिर गये। रोडवेज कर्मचारियों ने इसकी सूचना 108 और पुलिस को दी। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि यह युवक बीते बुधवार से स्टेशन परिसर में ही घूम रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *