प्रांतीय नगर उधोग व्यापार मंडल की जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर के साथ बैठक, यह मुद्दे उठे

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त आयुक्त हेमा बिष्ट के साथ हल्द्वानी में उनके कार्यालय में बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने संयुक्त आयुक्त को बिंदुवार समस्याओं से रूबरू करवाया।
1– विभाग में व्यापारियों की जीएसटी के रूप जमा धनराशि का समय से वापसी नहीं हो रही हे जिससे व्यापारी काफी ठगा हुआ महसूस कर रहा हे*
*2- उच्च अधिकारियों के आदेशों की आड़ में विभाग द्वारा रजिस्टर्ड व्यापारियों के यहां नियम विरुद्ध छापेमारी या कार्यवाही सरासर गलत हे जिसका व्यापार मंडल पुरजोर विरोध करता हे*
*3- राज्य से बाहरी लोगों द्वारा बिना जीएसटी रजिस्ट्रेशन के कारोबार किया जा रहा हे विभाग द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनको भी जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा हे*
*4- बिना व्यापारी की सहमति के बकाया धनराशि बैंक से वसूली जा रही हे जो सरासर उत्पीड़न हे अतः उस नियम में संशोधन किया जाय*
*5- व्यापारी की अपीलीय कार्यवाही में काफी लेटलतीफी की जा रही हे जो भ्रष्टाचार की तरफ संकेत करता हे अतः कार्यालय को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाना अति आवश्यक हे*
*6- आईटीसी के तहत व्यापारी की विभाग में धनराशि जमा हे इसके बावजूद टैक्स में धनराशि की मांग की जा रही हे जो सरासर गलत हे यह उत्पीड़न नहीं किया जाय।

ज्वाइंट कमिश्नर ने व्यापारियों को पूर्ण आश्वस्त किया कि व्यापार मंडल की सभी बिन्दुओं का समाधान किया जाएगा और प्रत्येक ट्रेड एसोसियन के निस्तारण हेतु बाजार क्षेत्रों में केम्प के आयोजन किये जाएंगे जिसकी सूचना व्यापार मंडल को भी दी जाएगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट रमेश चंद्र बिष्ट संजय अग्रवाल टीटू पूरन लाल साह दीपक माहेश्वरी नरेंद्र साहनी गौरव अग्रवाल सुशील मोंगिया राजकुमार अग्रवाल प्रज्ञान भारद्वाज संजय वर्मा मनोज अग्रवाल कुंदन रावत चेतन जायसवाल योगेश गोस्वामी नीलेश भारद्वाज हरीश भंडारी रोहित साह रामप्रसाद कश्यप चमन गुप्ता आदि कई दर्जन व्यापारी और डिप्टी कमिश्नर विनय ओझा डिप्टी कमिश्नर शैलजा पाठक और असिस्टेंट कमिश्नर हितेश पंत मौजूद थे।