समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में फार्मेसिस्ट के बंद घर से चोरों ने 25 लाख के जेवरात पार कर लिए। वारदात का पता तब चला जब फार्मेसिस्ट परिवार समेत घर लौटा। जानकारी के अनुसार रामपुर रोड हरिपुर जमन सिंह ग्रामसभा निवासी फार्मेसिस्ट मनोज जोशी का गांव में मकान बना है। बीती एक मई को वह परिवार समेत अपने कोटाबाग स्थित गांव गये थै। चोर घर का ताला तोड़ कैमरे में नजर आ रहे हैं। दो युवक वारदात में शामिल हैं। चोर 15 तोला सोना और चांदी के जेवरात ले गए। घटना का पता चलने पर पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीओ सिटी ने बताया कि चोरों की धरपकड़ को टीमें लगाई गई हैं।



