सुशीला तिवारी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मंगलवार 24 फरवरी को यह मेल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। अस्पताल परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।