उत्तराखंड में यहां भाई को बचाने के लिए नदी में कूद गईं दो बहनें

समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

ऋषिकेश के थाना रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी में दो किशोरियां बह गई। जानकारी के अनुसार आज सोमवार को‌‌ तीन भाई-बहन गंगा घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान छोटे भाई नौ साल के सूरज को बहता देख बचाने के लिए दोनों बहनों ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट व डीप डाइविंग की मदद से सर्च अभियान चलाया। हादसा रायवाला गीता कुटीर के पास हुआ है। बहन साक्षी 15 वर्ष व वैष्णवी 13 साल ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगी। बहनों की भाई को बचाने की कोशिश सफल रही। भाई सुरक्षित है लेकिन दोनों बहनों की खोज जारी है।

 

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement