उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर बिजली उपभोक्ताओं को मिला तोहफा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को तोहफा मिला है। राज्य में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों के बिल में 50 फीसदी की छूट सब्सिडी के तौर पर सरकार वहन करेगी। इसके अतिरिक्त राज्य के हिम अच्छादित क्षेत्र जो की हाई एल्टीट्यूड की श्रेणी में आते हैं वहां यह छूट 200 यूनिट बिजली तक मिलेगी। राज्य में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की वर्तमान में संख्या करीब 11 लाख 80 हजार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में यह ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *