नगर निगम चुनाव में वोट देना है तो निर्वाचक नामावली में देख लें नाम, इस कार्यालय में नि:शुल्क उपलब्ध है सूची

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम की मतदाता सूची तैयार हो गई है। सोमवार को नगर निगम के वार्डों की निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचक नामावली निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति जो निर्वाचक सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहे या किसी प्रविष्टि को संशोधित करना चाहे या किसी व्यक्ति के नाम के संबंध में आपत्ति दर्ज करना चाहें तो निर्धारित प्रारूप में नौ जनवरी से 15 जनवरी की अपराह्न तीन बजे तक  हल्द्वानी नगर निगम सभागार में तैनात कर्मचारियों को प्रस्तुत कर सकता है । यह जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर निगम व नगर मजिस्ट्रेट ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *