थार खाई में गिरी, हल्द्वानी के युवक की मौत, दो को पुलिस ने बचाया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*खाई में गिरी थार, रेस्क्यू ऑपरेशन में एक की मौत — नैनीताल पुलिस, SDRF व फायर टीम की तत्परता*

आज दिनांक *04.05.2026* को थाना तल्लीताल को *डायल 112* के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पाइन्स क्षेत्र के पास एक थार वाहन संख्या *RJ 60CG-4574* दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर तत्काल *क्षेत्राधिकारी नैनीताल एवं थानाध्यक्ष तल्लीताल मय पुलिस बल* के साथ मौके पर रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर *एसडीआरएफ टीम एवं फायर सर्विस टीम* के साथ संयुक्त रूप से त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

रेस्क्यू के दौरान वाहन में सवार *तीनों घायलों* को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इनमें से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पाए गए, जबकि एक को सामान्य चोटें आईं। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु *बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल* भेजा गया।

चिकित्सालय में उपचार के दौरान *राहुल नामक व्यक्ति* को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि *वाहन चालक को चलाते समय नींद की झपकी* आने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई।

*घायलों का विवरण—*
*1-* अरविन्द सिंह पुत्र स्व० लक्ष्मण सिंह, निवासी दांतिवाड़ा डामियावास, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 24 वर्ष
*2-* युवराज सिंह पुत्र भरत सिंह शेखावत, निवासी जालामण्ड, थाना कुड़ी, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 20 वर्ष

*मृतक का विवरण—*

राहुल कुमार निवासी नियर देवाशीष होटल, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष

*पुलिस टीम—*
1- श्री मनोज नयाल,
2- थानाध्यक्ष तल्लीताल
3- उ0नि0 सतीश उपाध्याय
4- अ0उ0नि0 सुनील कुमार
5- कांस्टेबल अनूप सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *