हल्द्वानी: उत्सव मेले में महिला समूहों के उत्पादों की खरीदारी को उमड़े लोग, रंगारंग कार्यक्रम व होली गीतों की भी मनमोहक प्रस्तुति

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी ऊंचापुल में लगे उत्सव मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए उत्पादों की खुब बिक्री हुई। गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था के तत्वावधान में नाबार्ड के सहयोग से रामलीला ग्राउंड ऊंचापुल हल्द्वानी में आयोजित चार दिवसीय होली शिवरात्रि उत्सव मेला में रंगारंग कार्यक्रमों  की धूम रही। इस मौके पर महिलाओं ने शानदार होली गीत पेश किए। मेले में हस्तशिल्प हथकरघा उत्पादों व समूह द्वारा तैयार जैविक खाद्य पदार्थ जैसे आचार, मुरब्बा, पहाड़ी दालें, बडिया के साथ ही कुमाऊंनी टोपी व पिछोड़े, होली हर्बल कलर, चिप्स-पापड़ आदि की लोगों ने खरीदारी की। संस्था अध्यक्ष गीता सत्यबली का कहना है कि उद्यमी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व‌ कारीगरों को लोकल स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हल्द्वानी में प्रथम बार नाबार्ड के सहयोग से होली शिवरात्रि उत्सव मेला लगाया गया।‌ इसके माध्यम से समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया है। नाबार्ड के डीडीएम नैनीताल मुकेश बेलवाल ने मेले को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *