हल्द्वानी: यहां सुबह सवेरे जंगल में सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, वन‌ विभाग व‌ पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले में काठगोदाम से लगे जंगल में युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई हैं। शव को देखकर प्रतीत होता है कि यह लंबे समय से यहां पड़ा है। आज 10 मार्च की सुबह रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज क्षेत्रांतर्गत काठगोदाम में शीतला हाट कंपाउंड नंबर पांच में वन विभाग के कर्मचारियों को यह लाश नजर आईं। इस पर वन कर्मियों ने इसकी सूचना महकमे के आला अधिकारियों को दी। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। विस्तृत जानकारी के लिए समाचार शगुन के साथ बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *