बैंकों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित, करोड़ों के लेन-देन पर असर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले शुक्रवार को देहरादून से लेकर हल्द्वानी तक बैंक कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों ने बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों ने देश में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगें उठाईं। देशभर में बैंक कर्मचारियों की यह हड़ताल आयोजित की गई। इससे करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ है।