कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा में बच्चे व गर्भवती महिलाओं के इलाज को डॉक्टर तैनात

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जनपद की जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा के स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए डॉक्टर तैनात किए गए हैं। बनभूलपुरा क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र बनभूलपुरा में बाल रोग विशेषज्ञ महिला एवं प्रसूति चिकित्सक एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा अस्पताल में पैथोलॉजी की सुविधा भी शुरू की गई है। साथ ही प्रशासन द्वारा लोगों को हर आवश्यक सामग्री और दवाइयां की पूर्ति की जा रही है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement