उत्तराखंड में यहां नगर निगम ने सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालने वाले पर एक लाख का जुर्माना लगाया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

देहरादून नगर निगम में व्यवस्था परिवर्तन का असर दिखने लगा है। सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालने वाले पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिले के नवागंतुक जिलाधिकारी सविन बंसल शहर की सफाई व्यवस्थाओं की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। कूड़ा सम्बन्धी शिकायतों पर नगर निगम के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में आज बुधवार 11 सितंबर को नगर निगम प्रशासन ने राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स और नई तहसील परिसर की सफाई के लिए अनुबंधित संस्था के ठेकेदार अमीर कुरैशी ‌पर सार्वजनिक रूप से कूड़ा डालने पर 1 लाख का अर्थदण्ड लगाया है। उप नगर आयुक्त की ओर से की गई इस कार्यवाही से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *