हल्द्वानी: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने बेस अस्पताल के बाहर कीटनाशक पीया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बेस अस्पताल के बाहर बीच सड़क पर बीती बुधवार की देर रात युवक ने जमकर हंगामा काटा और वहीं खड़े-खड़े कीटनाशक पी लिया। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद युवक यहां से भाग निकला। फिलहाल उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मुखानी सुनार कालोनी निवासी कमल का बुधवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने पहले तो खूब शराब पी और फिर बेस अस्पताल के बाहर पहुंचकर कीटनाशक पी लिया। इसकी सूचना पत्नी व अन्य परिजनों को दी गई। कुछ ही देर में पत्नी व भाभी, बहन और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। यहां सभी एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे और सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। इस बीच पुलिस ने मौके पर समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और कमल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस के अनुसार अभी इस मामले में‌ किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *